एसपीओ आपदा मित्र हेतु आठ लोगो का चयन

Spread the love

पिथौरागढ़। आपदा प्रबंधन व विशेष परिस्थितियों में पुलिस का सहयोग करने के लिए धारचूला के 8 लोगों का एसपीओ आपदा मित्र के रुप में पुलिस के द्वारा चयन किया गया है।कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस महा-निरीक्षक कुमाऊं द्वारा थाना क्षेत्र में आपदा एवं अन्य कार्यों में पुलिस को विशेष सहयोग प्रदान करने वाले ब्लक प्रमुख धन सिंह धामी,महीराज गर्ब्याल,नवीन खर्कवाल,गगन धामी,प्रकाश गुंज्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा,नंदा बिष्ट,सभासद जानकी गुंज्याल को विशेष पुलिस अधिकारी आपदा मित्र का परिचय पत्र वितरित किया गया। एसपीओ आपदा मित्र बनाए जाने पर सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हित में साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान निरीक्षक शेर बहादुर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मनोज कुमार हेड कांस्टेबल आन सिंह , सुरेश सिंह विनय गिरी महिला कांस्टेबल प्रेमा मेहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *