चार छात्रों का जूनियर इंजीनियर पद पर चयन

Spread the love

चमोली : इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोठियालसैंण के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के चार छात्रों का उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता परीक्षा में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर चमोली जिले में खुशी की लहर है। चयनित छात्रों में शुभ पांडेय, मेघा को पेयजल निगम और अभिषेक राणा व मनोज नाथ को लोक निर्माण विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर के डायरेक्टर डॉ. अमित अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज अलोक भट्ट, कर्णप्रयाग के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र नेगी, दुर्गेश भट्ट आदि ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *