राज्य स्तरीय रोजगार मेले में ऋषिकेश के चार छात्रों का चयन

Spread the love

ऋषिकेश। देहरादून में आयोजित स्किल एजुकेशन जॉब फेयर 2025 में राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ के चार छात्रों का चयन हुआ। जिन्हें सोमवार को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ के प्रधानाचार्य डीएस कंडारी ने बताया कि बीते रविवार को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में स्किल एजुकेशन जॉब फेयर 2025 का आयोजन किया गया। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह आयोजन किया गया था। जिसमें देश की नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी शिरकत की। रोजगार मेले में विद्यालय के टूरिज्म ब्यूटी एंड वैलनेस में विज्ञान वर्ग की छात्रा निशा पुंडीर, कुमारी पूजा और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी के छात्र अंशुल और अर्जुन को शिक्षा मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान दिये गये। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने भी इन चारों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर शिक्षिका दीपा सैनी, अंकित मिश्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *