प्राथमिक विद्यालय जलेथा के छात्र मंयक का नवोदय विद्यालय में चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा के छात्र मयंक कण्डारी का चयन कक्षा 6 हेतु राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार के लिए हुआ है। साथ ही इसी साल देवकुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण के लिए हुआ है।
शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपशिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शैक्षिक प्रगति के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। ग्राम प्रधान जलेथा जितेंद्र नेगी ने भी बच्चो की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन गुसाईं, अध्यापक जसपाल असवाल ने बताया कि विद्यालय के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। गणित विजार्ड, अबेकस और अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र विकासखंड और जिला स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय में बच्चों को अतिरिक्त समय देकर इन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। बताया कि छात्र मयंक कण्डारी बहुत ही होनहार छात्र हैं। उसने गणित विजार्ड, अबेकस प्रतियोगिता और अन्य कई प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रभा देवी, किरण बौंठियाल, सुनीता देवी, कमला देवी, विनीता देवी, वीरेंद्र प्रकाश, कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी, रश्मि देवी और रीना देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *