जिला योजना समिति के सदस्यों का हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी: जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे की निगरानी में गुरुवार को जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव करवाया गया। जिसमें नागर निकाय के निर्वाचन प्रक्रिया से विजेता जिला योजना समिति सदस्य को विजयी प्रमाण पत्र दिया गया। पौड़ी से विक्रम सिंह रावत, श्रीनगर से अनूप तथा कोटद्वार से विना देवी, पिंकी रावत, अनिल, सुभाष पांडेय एवं अमित नेगी मतदान प्रक्रिया से चुने गये।
नगर निकाय से जिला योजना समिति सदस्य के रिक्त 7 पदों पर गुरुवार सुबह जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना समिति पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की निगरानी में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें पौड़ी, कोटद्वार एवं श्रीनगर के सभासदों को अलग-अलग बूथ बनाए गए तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक किया गया। पौड़ी नागर निकाय से विक्रम सिंह रावत को 7 मत, सरस्वती प्रकाश को 5 मत तथा अनिल रावत को एक मत प्राप्त हुआ। वहीं श्रीनगर नागर निकाय के अनूप को 7 मत तथा राकेश को 6 मत प्राप्त हुआ, जबकि कोटद्वार नागर निकाय के बीना देवी को 42 मत, पिंकी रावत को 39, अनिल को 25 मत, सुभाष पांडेय को 25 तथा अमित नेगी, दीपक ध्यानी व मनीष भट्ट को 23-23 मत प्राप्त हुआ। सम्मानित प्रत्याशियों की सहमति से पर्चा के माध्यम से अमित नेगी को विजेता घोषित किया गया। प्रवेंद्र सिंह को 20 मत तथा विपिन डोबरियाल को 0 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी निर्वाचन/मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य व सहायक प्रभारी निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं मतदान टीम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *