48वीं जूनियर नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन

Spread the love

रुद्रपुर।उत्तराखंड ओलंपिक संघ एवं उत्तरांचल वालीबल एसोसिएशन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में वालीबल चौम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की बालिका वर्ग की टीम का चयन किया। 14 से 19 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में 48वीं जूनियर नेशनल (बालक एवं बालिका) वालीबल चौम्पियनशिप में चयनित टीम हिस्सा लेगी। इसमें प्रदेश के 10 जिलों से आई 55 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया वलीबाल की लेवल वन रेफरी नीशू चौधरी, वलीबाल प्रशिक्षक सुरेश बिष्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी चम्पा मटियाली, कीर्ति थापा, नेहा राज एवं तृप्ति मंडल ने कराई। इस अवसर पर क्याकिंग कैनोइंग संघ उत्तराखंड के महासचिव कौशल किशोर सिंह, उत्तराखंड हैंडबल संघ के कोषाध्यक्ष हीरालाल सागर, क्याकिंग कैनोइंग संघ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जागृति ट्रस्ट के फाउंडर अमित राठौर सहित जागृति ट्रस्ट के समस्त टीम मेम्बर्स आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के सदस्यों को समाज सेवा के लिए स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *