नवोदय विद्यालय के लिए दो छात्रों का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ ब्लॉक के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरीखेत की छात्रा ईशानी और पौड़ी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैडुल के छात्र आर्यन नेगी का चयन कक्षा छह के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरीखेत, पाबौ की ईशानी का चयन नवोदय के साथ ही हिमज्योति विद्यालय देहरादून के लिए भी हुआ है। प्रधानाध्यापक कमलेश बलूनी ने छात्रा को बधाई दी। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैडुल, पौड़ी के आर्यन नेगी का चयन भी नवोदय के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापिका मीना ममगाईं के अनुसार आर्यन नेगी ने नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसमें सहायक अध्यापक बलदेव सिंह व अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *