नवोदय विद्यालय में दो छात्रों का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा, जयहरीखाल से दो छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। सृष्टि कण्डारी का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार और पल्लवी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में हुआ है।


विद्यालय में गत वर्ष भी दो बच्चो का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था, जबकि उसके पहले वर्ष में भी दो बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा से विगत तीन वर्षों से लगातार बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो रहा है। विद्यालय अन्य गतिविधियों में भी अग्रणी रहता है। विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता में ब्लॉक और जिला स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके है। बच्चों के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, ग्राम प्रधान जलेथा श्रीमती ममता देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन गुसाईं, शिक्षक जसपाल असवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रभा देवी, संकुल समन्वयक मोहमद इदरीश, चन्द्रमोहन रावत, पूर्व प्रधान जितेन्द्र नेगी, अभिभावकों किरण सिंह, सुखपाल सिंह, मालती देवी, शाकम्बरी देवी, पार्वती देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, विनीता देवी, रीना देवी, रेखा देवी ने सुखी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *