स्व. बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज के बेहतर विकास में दिया गया बलदेव सिंह आर्य का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सोमवार को दुगड्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विनोद डबराल व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्व. बलदेव सिंह आर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि बलदेव सिंह आर्य ने सदैव गरीब व असहाय लोगों के लिए कार्य किया। उन्होंने समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ समाज को एकजुट कर संघर्ष किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए जेल की सजाएं काटी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश व पर्वतीय जिलों में प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना करवाई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बिमल बिष्ट, नगर अध्यक्ष रितेश ठाकुर, ब्लाक द्वारीखाल के अध्यक्ष संजय तोमर, राकेश कुमार, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, लक्ष्मी चौहान, धर्मेंद्र गोयल, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, ललित मोहन चौधरी, जगदीश सिंह रावत, सुरेंद्र भारती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *