कैरियर काउंसलिंग में स्वरोजगार के टिप्स दिए

Spread the love

 

चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए नए टिप्स दिए गए। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यमिता विकास संस्थान के प्रभारी एससी कांडपाल, प्राचार्य एसके कटियार और नमामि गंगे के नोडल अधिकारी ड़ पंकज उप्रेती ने किया। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओें ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कैरियर काउसंलिंग सैल के प्रभारी ड़ सुल्तान सिंह ने बताया कि वर्तमान का समय स्वरोजगार का है। ऐसे में आज के युवा शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कार्यशाला में आए अन्य प्रभारियों ने भी युवाओं को स्वरोजगार के लिए नए टिप्स बताए। इस अवसर पर ड़ वंदना तिवारी, ड़ सुषमा, ड़ होशियार सिंह, ड़ देवकीनंदन गहतोड़ी, विजय डालाकोटी, ड़ हरिओम आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *