आत्मनिर्भर नारी उठाएगी समाज की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हंस फाउंडेशन व प्रभा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एएसपी मनीषा जोशी समेत अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर आह्वान किया गया कि आत्मनिर्भर नारी ही समाज की जिम्मेदारियों को उठाएगी।
बालासौड़ स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पदमेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और एएसपी पुलिस मनीषा जोशी ने दीप जलाकर किया। प्रभा फाउंडेशन की संयोजक सविता खंडूरी ने बताया कि महिला दिवस पर बालासौड़ क्षेत्र की 15 कीर्तन मंडली को सम्मानित किया गया। वहीं महिला पुलिस कर्मियों को तीलू रौतेली व गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर महामंत्री गौरव जोशी, पार्षद नीरू बाला खंतवाल, मीनू डोबरियाल, गौरव जोशी, अलका बिष्ट, पवन देवरानी, नितिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *