ओलंपियन के उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी पॉइंट किया स्थापित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैन्सडौन। शाहिद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी, अभ्युदय परिवार लैंसडाउन के सौजन से लैंसडाउन गांधी चौक में ओलंपियन के उत्साहवर्धन के लिए आज सेल्फी पॉइंट का अनावरण कर शुभ आरंभ उपजिला अधिकारी सुश्री अपर्णा ढौंडियाल द्वारा किया गया। ये सेल्फी पॉइंट टूरिस्ट या लैंसडाउन वासियों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगा जहां से वे अपने खिलाड़ी को बधाई या शुभकामनायें प्रेक्षित कर पाएंगे ताकि हमारे ओलंपियन अधिक से अधिक पदक जीत कर देश का नाम रोशन करें। इस दौरान कर्नल चंद्री पटवाल, भावना वर्मा, पूर्व खिलाड़ी संजू कन्नोजिया, सिद्धार्थ रावत, संतोष कुंवर सिंह पुलिस अधिकारी, लता जोशी, लता खंडेलवाल, पूनम बौठियाल, चंचल सांवल, नीलू शाह, पुष्प वर्मा, गीता वर्मा, सविता नेगी, आदि मौजुद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *