वनाग्नि से सुरक्षा को लेकर हुई गोष्ठी

Spread the love

 

 

 

– सामूहिक प्रयास से लगेगी वनाग्नि पर लगाम

चम्पावत। ब्लक प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से वनाग्नि पर लगाम लगाई जा सकती है। वनाग्नि से सुरक्षा को लेकर हुई गोष्ठी में उन्होंने ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से जंगल को आग से बचाने की अपील की। चम्पावत ब्लक सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ वनाग्नि पर अंकुश लगाने के उपायों पर चार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जंगल को आग से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। कहा कि मनुष्य का जीवन पूरी तरह से जंगल पर निर्भर है। इतना सब होने के बाद भी कुछ लोग जानकारी के अभाव में जंगल में आग लगाते हैं। जंगल से होने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी ने बगैर किसी सूचना के वन प्रहरियों को हटाने पर नाराजगी जताई। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने अब तक वनाग्नि से हुए नुकसान की जानकारी दी। गोष्ठी में ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, बीडीओ कमल किशोर पांडेय, उप राजिक बृजमोहन टम्टा, वन दरोगा चतुर सिंह आदि ने भी विचार रखे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *