लोक प्रसारण चुनौतियां एवं भविष्य विषय पर हुई संगोष्ठी

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एसएसजे परिसर के इतिहास विभाग में ‘भारत में लोक प्रसारण चुनौतियां एवं भविष्य विषय पर संगोष्ठी हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने तकनीकि युग में लोक प्रसारण पर विचार रखे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता आकाशवाणी अल्मोड़ा के निदेशक प्रतुल जोशी ने कहा कि भारत एक बहुसांस्तिक देश है। जिसमें लोक प्रसारण की अहम भूमिका है। वर्तमान में लोक प्रसारण के समक्ष वैश्विक और निजीकरण जैसे कारकों से कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। लोक प्रसारण की प्रासंगिकता के कारण ही लोग आज के डिजिटल युग में भी रेडियो से जुड़े हैं। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। यहां अधिष्ठाता प्रशासन प्रो़ प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो़ बीडीएस नेगी, ड़ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, डीएसडब्लू प्रो़ इला साह, प्रो. जेएस बिष्ट, प्रो़ निर्मला पंत, प्रो़ एएस अधिकारी, ड़ तेजपाल सिंह, ड़ नंदन बिष्ट, ड़ मनोज बिष्ट, ड. गोकुल देउपा, प्रेमा खाती, ड़ लक्ष्मी वर्मा, रवि कुमार समेत कई शोधार्थी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *