सेना के जवानों के सहयोग से होंगे साहसिक खेल: डीएम

Spread the love

नई टिहरी। झील महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि महोत्सव में पैराग्लाइडिग, पैराडाइविग, कयाकिग आदि साहसिक खेल आर्मी व बीएसएफ की ओर से संयुक्त रूप से कराए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े आर्मी एवं बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव जैसे बड़े इवेंट में साहसिक खेलों को कराने में उनके प्रशिक्षित जवान मुख्य रूप से कार्य करेंगे, जिन्हें जल, थल व वायु तीनों साहसिक खेलों में महारत हासिल है। 16 व 17 फरवरी को होने वाले झील महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने महोत्सव आयोजन समितियों में आपसी समन्वय व कार्यों को गति दिए जाने को लेकर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने महोत्सव के दौरान बनाए जाने वाले अस्थायी स्ट्रक्चर में पहाड़ी लुक दिए जाने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए। साथ ही कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। महोत्सव में लाइट एंड साउंड शो एवं समय के निर्धारण, देव डोलियों की संख्या, बैठने का स्थान, गंगा आरती आदि को लेकर चर्चा की गई। प्रदर्शनी एवं स्टॉल के रूप में पुरानी टिहरी की फोटो प्रदर्शनी, लोकल क्राफ्ट, टिहरी झील में होने वाले पर्यटन विकास की रूपरेखा संबंधी प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनों एवं चुनिदा ख्याति प्राप्त संस्थानों के फूड स्टॉल लगाए जाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रचार-प्रसार समिति को आकर्षक पंपलेट, बैनर, होर्डिंग, ब्रॉशर में फेस्टिवल संबंधित कंटेंट का निर्धारण करते हुए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टिहरी झील महोत्सव में साफ सफाई, मोबाइल शौचालय व सैनिटाइज की उचित व्यवस्था आदि दायित्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंबा व टिहरी को सौंपे हैं। इस दौरान फिश एंगलिग, स्कूबा डाइविग, मिक्की माउस, पहाड़ी शैली के सेल्फी प्वाइंट के सेट को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, डीएफओ कोको रोसे, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, डीडीओ सुनील कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, साहसिक क्रीड़ा अधिकारी सोबत सिंह राणा, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, सीओ एसके बलूनी, डीएसओ मुकेश पाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *