केदारनाथ यात्रा : समय से प्रशासन को भेजें प्रस्ताव

Spread the love

रुद्रप्रयाग()। केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षकों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं की थाना-वार समीक्षा की। वहीं आवश्यक संसाधनों के लिए समय रहते जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने और अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और अन्य जन शिकायतों के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। दूसरी ओर सुरक्षा के तहत चल रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन की समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक 1058 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। एसपी ने थाना प्रभारियों को सत्यापित व्यक्तियों का डाटा सुरक्षित रखने और संदिग्धों की पहचान के लिए आईसीजेएस व नैटग्रिड पोर्टल का अनिवार्य उपयोग करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *