वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह चुनाव अधिकारी नामित

Spread the love

 

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक सभा में आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत कर दो साल की उपलिब्धयां सदन पटल पर रखी गईं। एजीएम में आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया। गुरुवार को बार एसोसिएशन की हुई वार्षिक सभा में बार अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा, इस वर्ष एसोसिएशन के फंड से दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा ई लाइब्रेरी की स्थापना के साथ विभिन्न कार्य किए गए। बार सचिव प्रदीप चौहान ने बताया, इस वर्ष अधिवक्ताओं के चौंबर्स का निर्माण कराया। कोषाध्यक्ष सनत पैगिया ने वार्षिक लेखाजोखा पेश किया। एजीएम में द्विवार्षिक चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष तजवर नकवी, अनिल शर्मा, भास्कर त्यागी, कैलाश बिष्ट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खघन, रामकुंवर चौहान, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, गिरजेश खुल्बे, अवधेश चौबे, वीरेंद्र चौहान, मेहराज खान, विधुशेखर शर्मा, अफसर अली, अब्दुल सलीम, अनूप झा, नरेंद्र यादव, संदीप सहगल, यशवंत चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *