रेल किराये-भाड़े में वरिष्ठ नागरिकों को 40: टूट मिले

Spread the love

काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शहर की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी दिया। शनिवार समिति अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने कहा वरिष्ठ नागरिकों और सहयात्री को रेल किराये-भाड़े में पहले की तरह 40: की टूट दी जाए। इसके अलावा शहर में संचालित ई-रिक्शा का रूट और किराया भी निर्धारित हो। कहा काशीपुर तहसील को मूल स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। इससे बुजुर्ग और महिलाओं को दिक्कतें उठाई पड़ेगी। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाइयों पर वरिष्ठ नागरिकों को प्रिंट रेट से 25: की टूट देने की भी मांग की। यहां समिति के जनरल सेक्रेटरी चंद्रभूषण डोभाल, हरिप्रकाश शर्मा, मनोज डोबरियाल, सुरेश शर्मा, ड़ शिव दयाल, आरसी त्रिपाठी, डीके तिवारी, संजय चतुर्वेदी, केएस कपूर, टीका सिंह सैनी, उमेश जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, उमेश जोशी, प्रेम सिंह, जेएस विश्नोई, राजेंद्र कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *