भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील चौधरी ने थामा कांगे्रस का हाथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, महगांई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी ने चौधरी व उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।
कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर के विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा नेता सुशील चौधरी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पांर्टी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए सड़कों पर दर-दर भटक रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कहा कि क्षेत्र के तमाम विकास कार्य ठप हो गये है। सत्ता में बैठे नेता जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय अपना निजी स्वार्थ देख रहे हैं। ओप्रकाश जखमोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा नेता सुशील चौधरी, गीता राम जोशी, घनश्याम सिंह रावत, नरेश थपलियाल, नरेन्द्र चौधरी, भगवती सिंह रावत, विनोद कुमार, अनूप चौधरी, सुरेश कुमार, विजय सिंह, उदय राज, बलवान चौधरी, दीपक कुमार, बाबू सिंह, आशीष सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *