मथुरा के खप्परपुर गांव में सनसनी: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या

Spread the love

मथुरा ,मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय बेटी प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज के रूप में हुई है। सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने घर का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर सभी के शव पड़े पाए।
घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों को पुलिस अभी खोज रही है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो गया था।
खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली को मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों के जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *