यातायात नियमों का पठाया पाठ, काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर तहसील, पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 लोगों का चालान किया।
एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में टीम ने पौड़ी- टेका मोटर मार्ग पर प्राइवेट, व व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों रोका। शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्तिका चालान किया गया। जबकि बिना हेलमेट, बिना डीएल और प्रदूषण प्रमाण ना होने, फिटनेस व ओवर स्पीड वाहन चलानें पर सहित कुल 20 लोगों का चालान किया गया। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मौके पर ही सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत चालकों का यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशा ना करने वाहन चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने को जागरूक किया गया। इस दौरान टीम में परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ, पौड़ी कोतवाल गोविंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *