चमोली : भाई बहनों के स्नेह के त्यौहार रक्षा बंधन पर बहिनों को भारतीय डाकघर एक अच्छी पहल करने जा रहा है। डाकघरों से राखी भेजने के लिए अलग से काउंटर पोस्ट आफिस में खोले जायेंगे। जहां से बहनें अपने भाइयों को स्पीड पोस्ट से राखी भेज सकेंगी। डाक अधीक्षक टिकम्बर सिंह गुसाईं ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया गोपेश्वर तथा रुद्रप्रयाग डाकघर में बडी़ संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी के लिफाफे भेजने के लिए पहुंच रही हैं। बहनों को आसानी हो और वे देते तक लाइन में खडी़ न रहें। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। डाक अधीक्षक ने बताया इन काउंटर से स्पीड पोस्ट से बहिनें अपने भाइयों को राखी के लिफाफे भेज सकेंगी। बताया इन काउंटर पर राखी के भेजने के लिए लिफाफे भी उपलब्ध रहेंगे। (एजेंसी)