चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

Spread the love

बागेश्वर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से खफा हैं। उन्होंने गुरुवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने पदोन्नति, हाईस्कूल से कम पढ़े कर्मचारियों को तकनीशियन घोषित करने और 4200 रुपये ग्रेड पे देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उक्त मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही है। उन्हें मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें समय रहते नहीं मानी गई तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर अजय प्रकाश, कंचन कुमार, देवेंद्र सिंह, मनोहर लाल, निर्मल कुमार, राजा कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन चंद्र आदि मौजूद थे। इधर, फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीएस शाही, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश धर्मशक्तू ने आंदोलन को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *