यूक्रेन में सिलसिलेवार धमाके, हवाई हमलों की चेतावनी के बीच कई क्षेत्रों में हुए विस्फोट

Spread the love

कीव, एजेंसी। यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के बाद शुक्रवार को देश के कई क्षेत्रों में विस्फोट के धमाके सुने गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने एक घंटे के भीतर सिलसिलेवार विस्फोटों की सूचना दी। बाद में उन्होंने कहा कि विस्फोटों से गोदाम और एक सब-वे स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है, जो लुकियानिव्स्का में एक आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
श्री क्लिटस्को ने टेलीग्राम में कहा कि वायु रक्षा प्रणालियां सुचारू रूप से काम कर रही हैं। ल्वीव के मेयर एंड्री इवानोविच सदोवी ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी के बाद शहर में हवाई हमलों की चपेट में आ गया। यूक्रेनी समाचार पत्र जेरकालो टाइज़निया ने श्री सदोवी के हवाले से कहा कि हमें ल्वीव में दो हवाई हमलों की सूचना मिली है। हम परिचालन सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। धमाकों की आवाजें निप्रॉपेट्रोस, खार्किव और ओडेसा के साथ-साथ सुमी, खमेलनित्सकी और टेरनोपिल क्षेत्रों के शहरों और कस्बों में भी सुनी गईं। गौरतलब है कि क्रीमिया ब्रिज पर पहले हमले के दो दिन बाद 10 अक्तूबर से रूस ने यूक्रेनी बुनियादी ढांचों के खिलाफ सटीक हमले किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *