दिव्यांगों की सेवा हर किसी की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व दिव्यांग दिवस पर अमर शहीद स्मृति विकलांग एवं नेत्रहीन संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन से दिव्यांगों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की गई। कहा कि दिव्यांगों की सेवा हर किसी की जिम्मेदारी है।
बुधवार को संस्था के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने किया। कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा एक नई शुरुआत और एक सुनहरे भविष्य का संकेत है। यह हमें याद दिलाता है कि हर परिवर्तन, हर विचार और हर नई दिशा अपने साथ संभावनाएं लेकर आती है। हमारा समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम किसी नई बात को नकारने के बजाय उसे समझने का प्रयास करेंगे। कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक दिव्यांग की मदद करना हम सभी का धर्म है। इस दौरान दिव्यांगों को उनके अधिकारों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, दिनेश पाल सिंह गुसाईं, दीपक मुंडेपी, गजेंद्र प्रसाद जुयाल, भारती रावत, विनीता, सुरेशी देवी, यतेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *