सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देश पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत टनकपुर मंडल के विभिन्न बूथों में जाकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। मंडल अध्यक्ष पूरन महरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया। मंडल महामंत्री मुकेश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष संगठन के निर्देश पर कार्यकर्ता नगर के विभिन्न बूथों में जाकर पौधरोपण करते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि छायादार व फलदार दोनों तरह के पौधों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक संगठन की ओर से आयोजित किया जाना है। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। यहां प्रदेश मंत्री किरन देवी, दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, विजेंद्र अग्रवाल, हरीश हैसियत, मनु गहतोड़ी, नारायण गैड़ा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *