कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह की शुरूआत

Spread the love

देहरादून। भाजपा के मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले दिन गुरुवार को रोबर्स केव गुच्चुपानी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई की। कार्यक्रम प्रभारी निर्मला थापा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यटक स्थल रोवर्स केव व नदी के निकट से प्लास्टिक इत्यादि साफ किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करना मंत्री गणेश जोशी की प्रेरणा से ही प्रारम्भ किया है। पार्टी की मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और सेवा सप्ताह के अंर्तगत सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के दिन भी मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा किए जाएंगे। 25 से 31 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवार्थ के कार्य आयोजित किए गए हैं। सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी समेत संध्या थापा, राजीव गुरुंग, अनीता शास्त्री, विष्णु गुप्ता, अनुराग सिंह, निर्मला भट्ट, प्रभा शाह, देवेंद्र रावत, सारिका खत्री, सुखदेव गुरुंग, गंभीर लामा, ममता थापा, अरविंद चड्ढा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *