गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए सात प्रत्याशियों ने कराया नामाकंन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। 20 मार्च से अब तक कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मंगलवार को को बीजेपी से अनिल बलूनी, अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी तथा आशुतोष नेगी यू.के.डी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कहा कि 27 मार्च को नामाकंन की अंतिम तिथि तथा 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *