डेयरी में आग लगने से सात मवेशियों की मौत

Spread the love

काशीपुर। कुंडेश्वरी के गांव शिवलालपुर डल्लू में शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति की पशुशाला में आग लगने से सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक बाइक समेत अन्य घरेलू सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि कुंडेश्वरी के गांव शिवलालपुर डल्लू में एक डेयरी में आग लगी है। यह डेयरी वैशाली कालोनी निवासी रूप किशोर सिंह की है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम के निर्देशन में एक फायर यूनिट मौके पर पहुंची। वहां गौशाला में आग की तेज लपटों के बीच मवेशी फंसे हुए थे। फायर यूनिट की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में झुलसकर गौशाला में बंधी 05 गाय 02 बछड़ों की जलने से मौत हो गई। जबकि एक बाइक समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। टीम में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, लीडिंग फायरमैन रामकुमार, चालक संदीप शर्मा, चालक सुमित पवार, फायरमैन विनोद कुमार, अमरीश कुमार, पुष्कर सिंह, जगदीश कांडपाल, सनी कुमार, पंकज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *