राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

Spread the love

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना एसएसजे परिसर अल्मोड़ा का गांधी इंटर कलेज पनुवानौला में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस के अंतर्गत समापन सत्र का आयोजन किया गया। इसके तहत वरिष्ठ स्वयमसेवियों द्वारा सात दिवसों की आख्या प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशेष प्रदर्शन करने वाले शिविरार्थियों को पुरस्त किया गया। सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार पंकज सिंह पाना तथा मीनाक्षी आर्या को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।अंत में समस्त स्वयंसेवियो को कार्यक्रम अधिकारी ड डी एस धामी द्वारा संबोधित किया गया। समापन में ड रविंद्र नाथ पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ शिविर का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ड प्रेमा खाती, कार्यक्रम सहायक नंदन सिंह, जीतेन्द्र कुमार, वरिष्ठ स्वयंसेवक अंकित सिंह, राहुल जोशी, सुरेंद्र धामी, पारस बिष्ट सहित सौ से अधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *