रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जखोला में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए शिविर के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
शिविर का शुभांरभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जखोला विमला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी एवं सहायक अध्यापिका स्नेह डोभाल द्वारा सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमला देवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवाएं प्रदान कर रहे स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने स्वयं सेवियों से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में भर चढ़कर प्रतिभा करने एवं अनुशासित रहने के लिए कहा। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. विवेक रावत ने समाज सेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने छोटे से योगदान से समाज को बेहतर बना सकते है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी रिचा रावत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विकास प्रताप सिंह, सहायक राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रमिल्ला चौहान, शिक्षणेत्तर कर्मचारी नरेश चन्द्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *