किन्नरों का सात दिवसीय सम्मेलन शुरू

Spread the love

 

काशीपुर। किन्नर समाज की गुरु दिलशाद बुआ की याद में जसपुर रोड स्थित एक रिजर्ट में किन्नरों का सात दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। मंगलवार से ही दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित देशभर से सैकड़ों किन्नर यहां पहुंच रहे हैं। गुरुवार को चक पूजा की जाएगी। सम्मेलन में पहुंचे कुछ वरिष्ठ किन्नर मोहल्ला खालसा स्थित कुएं की पूजा-अर्चना कर अपने यजमानों की समृद्घि व देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआएं करेंगे। किन्नर समाज का यह सम्मेलन 21 फरवरी तक चलेगा। काशीपुर किन्नर परिवार की प्रमुख परवीन बुआ ने बताया कि 20 फरवरी को बैंडबाजों के साथ नगर में कलश यात्रा निकाल कर मां मंसा देवी मंदिर में घंटा चढ़ाया जाएगा। बड़े गुरुद्वारा ननकाना साहिब में मत्था टेक दान किया जाएगा और झंडू शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *