रुद्रप्रयाग : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुए इस सात दिवसीय शिवर में बच्चों ने विभिन्न सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रम किए। समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख मुख्य अतिथि कुशलानंद पुरोहित, विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शरद चौधरी, बबली बमोला और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुशलानंद पुरोहित और प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने एनएसएस के सभी स्वयं सेवियों द्वारा सात दिवसीय शिविर की अनुशासन सेवा भाव समर्पण के साथ सफलता पूर्वक संपन्न करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। (एजेंसी)