थलीसैंण ब्लॉक में खुलेगें सात क्रय केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : कृषि विभाग थलीसैंण द्वारा राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा थलीसैंण ब्लॉक में सात क्रय केंद्र खोले जायेंगे, जहां जाकर कृषक अपना मंडुआ समर्थन मूल्य पर बेच सकते है। उपरोक्त योजना का संचालन कृषि एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू रावत की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी के माध्यम से कृषकों को जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मोटे अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार द्वारा अप्रत्याशित बढ़ोतरी करते हुए मंडुआ का मूल्य 3846.00 रूपये प्रति कुंटल कर दिया गया है। मंडुआ क्रय हेतु साधन सहकारी समिति को 50 हजार की धनराशि प्रति समिति हेतु प्रावधान किया गया है। साथ ही समूह द्वारा किसानों से मंडुआ क्रय कर समिति को विक्रय करने पर समूह को 150 रुपए प्रति कुंटल की सहयोग धनराशि प्रदान की जाएगी। डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कृषकों को सरकारी योजना का लाभ उठाने, केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किसानों को ग्लू ट्रैप, जैविक खाद का वितरण किया गया। गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी, जिला सहकारी बैंक थलीसैंण के शाखा प्रबंधक, विकास खंड प्रभारी कृषि, न्याय पंचायत प्रभारी कैंयूर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *