जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में अध्ययनरत सात छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिये हुआ है।
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राहुल भाटिया ने बताया कि विज्ञान वर्ग से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र विपिन, आकृति जुयाल, चंचल चौहान, अंकिता, सुप्रित रावत, रितिका और अनुराग ने इंस्पायर अवार्ड के लिये परीक्षा दी थी। सभी छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। इन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना में छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष 80000 (अस्सी हजार) रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय व राष्ट्र स्तरीय परीक्षाओं में छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन के कारण विद्यालय के सात छात्र-छात्राएं अवार्ड हासिल करने में सफल हुए है।