पेयजल निगम कर्मियों का सातवें दिन भी बहिष्कार जारी

Spread the love

नई टिहरी। जिला मुख्यालय पर उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का वेतन व पेंशन कोषागार के माध्यम से निर्गत करने की मांग को लेकर धरना निरंतर जारी रहा। सरकार से सहमित के उपरांत भी अब तक शासनादेश जारी न किये जाने पर भारी रोष जाहिर किया गया। धरनास्थल पर इंजीनियर भीम निराला की अध्यक्षता में बैठक कर सातवें दिन भी निरंतर कार्य बहिष्कार जारी रखा गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग को लेकर शासनादेश जल्दी ही जारी नहीं करती है, तो सभी कर्मचारी-अधिकारी पूर्ण असहयोग आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि पूर्व में शासनादेश जारी करने को लेकर सीएम व पेयजल मंत्री से वार्ता हुई थी। जिस पर सहमति भी बनी थी, लेकिन आज तक इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिससे जल निगम के कर्मचारी-अधिकारी रोषित हैं। धरन पर बैठने वालों में इंजीनियर मुकेश, शुभम पच्छमी, नेहा रावत, मेघा नेगी, हरीश कुमार, स्वाति डोभाल, मनीष चंद कुमांई, पुरूषोत्तम दत चमोली, अरविंद विष्ट, शुभम, दीपक, अंकित, फूला देवी, सिंदुरी देवी, शिवधारी देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *