सेवा इंटरनेशनल ने किया महिलाओं का सम्मान

Spread the love

चमोली। सेवा इंटरनेशनल संस्था द्वारा नगर पालिका के पाडली स्थित कार्यालय परिसर में महिला सम्मान में फ्योंली कौथिग का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जबकि विकासखंड के नौटी में सांस्तिक कार्यक्रम किए गए।
महिला दिवस पर सेवा इंटरनेशनल ने पिंडवाली की बिमला देवी, किमोली की कल्पेश्वरी देवी, किमोठा पोखरी की सुमित्रा एवं सुमन, उर्गम की संगीता देवी एवं देवेश्वरी देवी, तपोवन की दीपा, महेशी, चंद्रापुरी की बीना एवं डिम्पल देवी, चंद्रनगर की भवानी देवी, मक्कू की सुशीला एवं सर्वेश्वरी नारायणकोटि की दीपा भट्ट को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रबंधक मायाधर शाहू, प्रदीप नेगी, सुप्रियो राय, निकिता, मनोहर राव, सुभाष सती आदि मौजूद थे। वहीं पीजी कालेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोहन प्रथम, शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रियंका, पोस्टर में स्तुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद, डा़क कविता पाठक, डा़ एमएल शर्मा, डा़क केआर डंगवाल, डा़ आरसी भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं नौटी में महिला दिवस पर सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, अरुण मैठाणी सहित आसपास के गांवों की महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *