सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमराव नगर मोटाढाक में पूर्व प्रधानाचार्य सोम प्रकाश बलोदी को विदाई दी गई। हालांकि प्रधानाचार्य कुछ माह पहले सेवानिवृत्ति हो गये थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका।
विदाई समारोह का शुभारंभ विद्यालय संरक्षक विष्णु अग्रवाल, प्रबंधक मोहनलाल ममगाई, अध्यक्ष कांता प्रसाद राजपूत, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानाचार्य सोम प्रकाश बलोदी को एक आदर्श शिक्षक के साथ-साथ प्रधानाचार्य के रूप में अपनी विशिष्ट छवि स्थापित की है। अपने सेवाकाल में उन्होंने स्कूल को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा की सेवानिवृत्ति के बाद अब परिवार के साथ समय बिताने का मौका है। उन्होंने स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य सोम प्रकाश बलोदी ने बताया कि विद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिला है। बच्चों ने भी काफी प्यार दिया। जिसे वे कभी भुला नहीं सकते। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुन्ज बिहारी भट्ट ने कहा कि विद्यालय अपनी स्थापना के बीस वर्षों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। वर्तमान में इस संकट काल में भी समाज एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों को यथा सम्भव मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्दन नकोटी, निर्मल केमनी, अशीष उनियाल, प्रबंधक राज गौरव नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रकाश देवरानी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, राकेश चमोली, अनिल कोटनाला, विनोद कुमार नारकोटी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *