सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
विकासखंड जयहरीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज मठाली के अर्थशास्त्र प्रवक्ता विनायक जोशी को उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
विदाई समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश ढौंडियाल और पीटीए अध्यक्ष सते सिंह नेगी ने किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य मुकेश ढौंडियाल ने कहा कि विनायक जोशी एक आदर्श अध्यापक हैं। उन्होंने विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों की हमेशा मदद की है। शिक्षक विनायक जोशी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य मुकेश ढौंडियाल और पीटीए अध्यक्ष सते सिंह नेगी ने उन्हें माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन शिक्षक दीपक जदली ने किया। विदाई समारोह में हरेंद्र सिंह नेगी, रोशनी जखवाल, नवीन बड़थ्वाल, अजीत बड़थ्वाल, भारत भूषण नेगी, रीना पंवार समेत क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *