सीवर लाइन और नाली निर्माण की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम श्रीनगर के वार्ड 29 की समस्याओं को लेकर पार्षद पूजा किमोठी ने वार्ड में सीवर लाइन की समस्या, पराग से चुंगी तक जल निकासी हेतु पक्की व गहरी नाली के निर्माण की मांग पर महापौर को ज्ञापन सौंपा। पार्षद पूजा किमोठी ने बताया कि फरवरी माह में पूर्व में ज्ञापन सौंपने के उपरांत महापौर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। बताया कि एनएच मार्ग पर एसएसबी के समीप नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने शीघ्र नालियों की सफाई व मरम्मत की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *