जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे सेवादार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून।
कोरोना काल में सामाजिक संस्थाएं और उत्तराखण्ड पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। जरूतमंद लोगों की मदद के लिए अब भगत पूरन सिंह जी सेवक जत्था और गुरू हर कृष्ण साहिब कीर्तन एकेडमी आगे आये है।
गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी व भगत पुरन सिंह जी सेवक जत्था और गुरु हर कृष्ण साहिब कीर्तन एकेडमी के सेवादार समाजसेवा की मिसाल बने हुए है। लाकडाउन के शुरुआती दिनों से ही ऑक्सीजन सिलेंडर, लंगर, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों में नि:शुल्क सैनिटाइजर कर रहे है। कॉविड मरीजों को घर-घर जाकर भोजन भी दिया जा रहा है। जत्थे के प्रमुख सेवादार ने बताया कि यह सभी कार्य पूरी सुरक्षा एवं सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *