एसएफए चौम्पियनशिपरू छठे दिन बास्केटबल, जूडो और शूटिंग प्रतियोगिताओं की हुई शुरूआत

Spread the love

-तकरीबन 70 टीमों ने कबड्डी में अंडर-17 गर्ल्स और अंडर-14 ब्वयज कैटेगरीज में गोल्ड के लिए मुकाबला किया ।
-छठे दिन चौस, फुटबल, हैण्डबल, कबड्डी और स्केटिंग के मैच जारी रहे ।
-फुटबल और वलीबल में रिकर्ड संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
देहरादून(आरएनएस)। देहरादून में एसएफए चौम्पियनशिप के छठे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा और प्रतियोगिता देखने को मिली। जूडो, बास्कटबल और शूटिंग इस दिन के आकर्षण केन्द्र बन गए, पूरे राज्य से युवा एथलीट्स ने इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज 70 टीमों ने कबड्डी में हिस्सा लिया तथा इस पारम्परिक खेल में अंडर-17 गर्ल्स एवं अंडर-14 ब्वयज कैटगरी में जबरदस्त जोश देखने को मिला। गर्ल्स अंडर-14 मैच में आचार्यकुलम विजेता रहा, वहीं सिद्घार्थ पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
स्विमर्स ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया, जहां डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून से समृद्घि रावत ने गर्ल्स अंडर-12 50 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता, वहीं एशियन स्कूल से भास्वत मित्रा ने अंडर-18 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता। जूडो में भी रोमाचंक प्रदर्शन देखने को मिला, परेड ग्राउण्ड में अंडर-8 से अंडर-19 तक ब्वयज एवं गर्ल्स कैटेगरीज में शानदार प्रतिस्पर्धा हुई। मार्शल आर्ट के इस खेल ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और दर्शकों को बांधे रखा।
दर्शकों के एक और पसंदीदा खेल बस्केटबल की बात करें तो परेड ग्राउण्ड में अंडर-14 और अंडर-16 ब्वयज कैटेगरी तथा अंडर-14 से अंडर-18 गर्ल्स कैटेगरीज में मैच खेले गए। गर्ल्स अंडर-14 कैटेगरी में सेंट मेरी स्कूल, क्लेमेंट टाउन ने गोल्ड जीता, डीपीएसजी देहरादून ने सिल्वर जीता तथा सुभाष चन्द्रा बोस एकेडमी ने ब्रन्ज मैडल जीता।
जसपाल राना शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिताएं हुईं, अंडर-14 अंडर-17 कैटगरी में ब्वयज ने तथा अंडर-14 कैटेगरी में गर्ल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बक्सिंग में न्यू बीरशेबा पब्लिक स्कूल से जसपाल राना ने ब्वयज अंडर-19 (57-60 किलो) कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीता, वहीं गैलेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल से अदिती चांद ने गर्ल्स अंडर-19 (60-63 किलो) कैटेगरी में जीत हासिल की।
छठे दिन चौस, फुटबल, कबड्डी और स्केटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहीं, विभिन्न आयुवर्गांं के एथलेटिक्स ने अपने स्कूल को लीडरबोर्ड में टप पर लाने के लिए प्रतियोगिता की। वास्तव में फुटबल में 160 से अधिक टीमों ने गोल्ड के लिए मुकाबला किया। वहीं दूसरी ओर वलीबल पर भी सबकी निगाहें टिकी नहीं, 100 से अधिक टीमों ने इस खेल में हिस्सा लिया्
सतवें दिन चौस, जूडो और शूटिंग के फाइनल होंगे। अब तक का मुकाबला जबरदस्त रहा है और उम्मीद है कि फाइनल्स में भी युवा एथलीट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण देखने को मिलेगा।
चौम्पियनशिप में रोजाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईटूूू़ेंिचसंल़बवउ पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *