एसजीआरआर लालपानी में कल लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को गढ़ चेतना सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति की ओर से श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आधार शिला रक्तदान समूह संचालक दलजीत सिंह ने लोगों से कैंप में आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सेवा में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। 18 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष तक आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। नए खून के निर्माण से व्यक्ति खुद को तरोताजा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से कई बार घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की जान चली जाती है। ऐसे में आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *