कोटद्वार में दोपहर के समय छाया अंधेरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार दोपहर अचानक कोटद्वार में मौसम का मिजाज बदल गया और आसपास में घनघोर बादल छा गए। इसी के कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं, कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसाती रपटे पर भी पानी का वेग बढ़ गया था। जिसके कारण कुछ देर हाईवे पर यातायात बंद रहा।
कुछ दिन दिनों से दोपहर के समय उमस लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन, शहरवासियों को सोमवार दोपहर उस समय राहत मिली जब अचानक मौसम का मिजाज बदला और घनघोर अंधेरे के साथ झमाझम बारिश होने लगी। देर शाम तक चली बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, सोमवार तड़के भी क्षेत्र में खूब वर्षा हुई। तीन दिन से दोपहर के समय उमस लोगों को परेशान कर रही थी। इसके बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज वर्षा होने लगी। करीब आधे घंटे तक वर्षा हुई। लेकिन, इसके बाद धीरे-धीरे धूप खिलने लगी। दो बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छाने लगे। ढाई बजे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। सड़क पर वाहन भी लाईट जलाकर आवागमन कर रहे थे। तीन बजे के बाद तेज हवाओं के साथ वर्षा होने लगी। वर्षा के कारण सड़कों पर जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक शहर में वर्षा का दौर चलता रहा। वहीं, बारिश के कारण कोटद्वार-दुगड्डा के मध्यम राष्ट्रीय राजमाग का सफर भी डेंजर हो गया था। कई स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *