भूस्खलन के कारण शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग बंद

Spread the love

नैनीताल। भुजान बेतालघाट का शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग शुक्रवार सुबह छह बजे बर्धो के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया। इस कारण पूरे दिन सड़क पर जाम लगा रहा। लोनिवि ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेजी, पर मलबा नहीं हटाया जा सके। इसके बाद वाहनों को इस सड़क से वापस लौटाया गया। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अवर अभियंता जगमोहन असवाल ने बताया कि मार्ग पर पहाड़ी से काफी अधिक भूस्खलन हुआ है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई थी, पर मलबा गिरना जारी है। अब यहां पर बड़ी मशीन भेजी जा रही है। शनिवार को संभवतरू सड़क खोल दी जाएगी। अक्तूबर में हुई अतिवृष्टि के कारण इस सड़क से सटी पहाड़ी पर कई जगहों पर भारी भूस्खलन हो गया था, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *