सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साथ शहीद मेले का हुआ शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुगड्डा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहीद मेले का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान क्षेत्र में झांकी भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कृूली बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल व नगर पालिका अध्यक्ष शांति बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि दुगड्डा का इतिहास बहुत पुराना है। यहां क्रांतिकारियों की भूमि रही है। कहा कि दुगड्डा की भूमि में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने क्रांतिकारियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था। यह भूमि वीरों की भूमि रही है। इसलिए हमें अपने क्षेत्र की महानविभूतियों को याद रखना चाहिए। इससे पूर्व अस्पताल के समीप से नगर पालिका परिसर तक झांकी निकाली गई। साथ ही विद्यार्थियों ने गढ़वाल-कुमाऊंनी व हिंदी गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमराणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जेपी जोशी, संजीव कपूर, गजेंद्र राणा, दीपक ध्यानी, अतुल अग्रवाल, राहुल जैन, प्रदीप बडोला योगेंद्र बिष्ट, सुधीर अग्रवाल, जागेश्वर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *