दुगड्डा में शहीद मेला 25 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर 25 फरवरी से दुगड्डा में राजकीय शहीद मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शहीद मेला समिति की बैठक में मेले की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि 25 फरवरी को मेले के उद्घाटन के साथ ही बच्चे मार्च पास्ट और झांकियां निकालेंगे। दोपहर 2 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 फरवरी को कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम और 27 फरवरी को आजाद पार्क और दुगड्डा में शहीद स्मृति पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष भावना चौहान, अधिशासी अधिकारी जेपी जोशी, नपा सभासद आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *