शहीद विक्रम नेगी स्मृति द्वार का हुआ लोकापर्ण

Spread the love

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर विधानसभा के बिमाण गांव निवासी शहीद विक्रम सिंह के नाम से बने स्मृति द्वार का शहीद की पत्नी और भाजपा जिला मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रुप से लोकार्पण किया। बीते 15 अक्तूबर वर्ष 2021 को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुये बिमाण गांव के विक्रम सिंह नेगी शहीद हो गये थे। रविवार को शहीद के गांव में विक्रम सिंह के नाम से बने शहीद द्वार का लोकार्पण किया गया। शहीद की पत्नी पार्वती देवी तथा टिहरी सांसद प्रतिनिधि व भाजपा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने शहीद के नाम से बने द्वारा का लोकार्पण किया। इस दौरान शहीद बेटे की याद में मां बिरजा देवी और पिता साहब सिंह नेगी की आंखे छलक आई। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने शहीद विक्रम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये। भाजपा जिला मंत्री ने बताया कि द्वारा निर्माण के लिये सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर 1 लाख रुपये की धनराशि स्वीत की थी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद विक्रम के नाम पर गजा में पलिटेक्निक कलेज का नाम रखे जाने की पूर्व में घोषणा की गई है। इस अवसर पर शहीद की दादी रुकमा देवी, भाजपा मंडलध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री ज्योति पंत, दिनेश प्रसाद उनियाल, कविता देवी, कुंदन सिंह सजवाण, त्रिलोक सिंह, महिपाल सिंह, रणवीर सिंह, अतर सिंह, दर्मियान सिंह, नैन सिंह, प्रेम सिंह, भगवान सिंह, भरत सिंह ,विजय सिंह, उमा देवी, भगवानी देवी, मकानी देवी, सुल्तान सिंह, चन्दन सिंह,वीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *