शहीदी मेला 11 जनवरी से, तैयारियों जोरों पर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर के रामलीला मैदान में होने वाले ऐतिहासिक अमर शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी ने बताया कि शहीदी मेले में नगर पंचायत की देखरेख में जहां दीवारों पर जागरूकता संदेश देती पेंटिंग बनाई जा रही हैं, वहीं मेले का मंच तैयार किया जा रहा है। चार दिवसीय मेले का आगाज 11 जनवरी को होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं और नाटकों का भी मंचन होगा। पहले दिन का दोपहर 3 बजे जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण प्रस्तुति देंगे। 12 जनवरी को बेबी शो होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और एमजेपी टीम की प्रस्तुति होगी। शाम को लोकगायक रोहित चौहान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगे। 13 को कबड्डी प्रतियोगिता, शाम को सौरभ मैठाणी, पीयूष जमलोकी और राज टाइगर टीम कार्यगिम प्रस्तुत करेंगे। 14 जनवरी को शैलनट संस्था की ओर से चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *