शैलेंद्र सिंह रावत ने चर्चाओं पर लगाया विराम : कांग्रेस के लिए हूं समर्पित, किसी और दल से नहीं चल रही कोई बात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस के शैलेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वह पूरी तरह से कांग्रेस के लिए समर्पित हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर कांग्रेस ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।
दैनिक जयन्त से वार्ता में शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से यमकेश्वर में चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी भाजपा या किसी भी दल से कोई बात नहीं हुई है। उनका कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाएगी। कहा कि उन्होंने कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी गर्मी भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों के उम्मीदवार अपना-अपना टिकट पक्का मानते हुए चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

एक-दो दिन में कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
टिकट मिलने के सवाल पर कांग्रेस के शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। कहा कि एक-दो दिन में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है, जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल वह सकारात्मक सोच के साथ यमकेश्वर क्षेत्र में लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *